Tuesday, July 21, 2026
HomeBreakingवणी में श्री.साईबाबा "गुरु पूर्णिमा महोत्सव" का भव्य आयोजन........

वणी में श्री.साईबाबा “गुरु पूर्णिमा महोत्सव” का भव्य आयोजन……..

Ajay Kandewar,Wani:- वणी के यवतमाल रोड स्थित श्री साई मंदिर में 28 एवं 29 जुलाई 2026 को श्री साईबाबा गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर साई भक्तों के लिए अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को गुरु महिमा, नामस्मरण और सेवा भाव का संदेश देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। श्री साई सेवा समिति, वणी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महोत्सव का लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई की शाम 7 बजे प्रख्यात प्रवचनकार हेमंत शास्त्री “साई के नाम” का प्रेरणादायी प्रवचन होगा। 29 जुलाई की सुबह 9 बजे भव्य महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे श्री साई पालखी एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 30 जुलाई, गुरुवार की शाम 7:30 बजे हरिहर भजन एवं काला कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा। श्रद्धा, सबूरी और सेवा का संदेश देने वाले इस महोत्सव में क्षेत्र के सभी साई भक्तों को परिवार सहित शामिल होकर साईबाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह आयोजकों द्वारा किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page