Sunday, August 30, 2026
HomeBreaking Newsवणी में सिंधी समाज की ओर से गुरु नानक जयंती का शानदार...

वणी में सिंधी समाज की ओर से गुरु नानक जयंती का शानदार आयोजन……

Ajay Kandewar,Wani – वणी शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में श्री सिंध सेवा दुर्गोत्सव उत्सव मंडल, सिंधी समाज बंधु और सिंधी समाज मित्र परिवार की ओर से गुरुनानक जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

ढोल-ताशों की गूंज, सजे हुए रथ पर विराजमान गुरु नानक देवजी की प्रतिमा और भक्तों के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। जगह-जगह फूलों की वर्षा, प्रसाद वितरण और गुरुवाणी के भजन से वातावरण और भी पवित्र हुआ।इस शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष कर सिंधी समाज के परिवार के लिए विशेष आनंद मेला भी रखा गया. शहरवासियों ने भी इस धार्मिक यात्रा का स्वागत खुशी और श्रद्धा से किया। भाईचारा, श्रद्धा और समाज एकता का संदेश देने वाला यह उत्सव वणी के लिए यादगार बन गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page