Tuesday, April 21, 2026
HomeBreaking Newsवणी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव : ऐतिहासिक शोभायात्रा....

वणी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव : ऐतिहासिक शोभायात्रा….

•बैतूल का कला पथक व डीजे बैंड प्रमुख आकर्षण.

अजय कंडेवार, वणी : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वणी शहर में आयोजित भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जय श्री जन्माष्टमी समिति द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक मिरवणूक का शुभारंभ सुप्रसिद्ध समाजसेवक विजय चोरडिया ने किया। समिति के अध्यक्ष कुणाल चोरडिया एवं मार्गदर्शक विजय चोरडिया के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सूक्ष्म व आकर्षक आयोजन किया गया।

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की अलंकृत प्रतिमा से सजा रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र बना। यह रथ शहर के के छोटे छोटे वॉर्ड से गुजरते हुए वणी शहर में प्रवेश किया, जहां गांव-गांव के श्रद्धालु यात्रा में सम्मिलित होते गए। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर अल्पोपहार एवं पेयजल की व्यवस्था की।महिला समिति ने इस आयोजन की सफलता में विशेष भूमिका निभाई। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित वेशभूषा धारण कर बच्चों ने शोभायात्रा को रंगीन स्पर्श दिया। विजय चोरडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सामुदायिक भावना को प्रोत्साहन देते हैं और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखते हैं।

इस शोभायात्रा में स्थानीय विधायक देरकर समेत अनेक मान्यवर, मंदिर समिति के सदस्य, स्वयंसेवक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जय श्री जन्माष्टमी समिति प्रतिवर्ष इस उत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा, जागरण और भव्य मेले का आयोजन करती है, जो हजारों श्रद्धालुओं व आगंतुकों को आकर्षित करता है और इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और प्रगाढ़ बनाता है।

✨ मुख्य आकर्षण : बैतूल का कला पथक व डीजे बैंड

इस वर्ष शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा बैतूल से आए महांकाली कला पथक का मनमोहक प्रदर्शन। प्रत्येक चौक पर कलाकारों ने विभिन्न वेषभूषाओं में सजकर रथ पर अपनी कला प्रस्तुत की, जिसे देखकर श्रद्धालुओं की आंखें तृप्त हो गईं। वहीं, हिंगणघाट से आए भजनी मंडल ने डीजे की धुनों पर वाद्ययंत्रों का फ्यूजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मध्यप्रदेश (दुर्ग) से आए डीजे बैंड पथक ने अंत तक श्रद्धालुओं का उत्साह बनाए रखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page