Thursday, September 17, 2026
HomeUncategorizedब्रेकिंग : चिखलगांव के कोल डेपो पर प्रशासन का ‘हंटर’......

ब्रेकिंग : चिखलगांव के कोल डेपो पर प्रशासन का ‘हंटर’……

Ajay ,Wani : वणी तहसिल के मौजा सोमनाला से चिखलगांव चौफुली परिसर में स्थित कोयला डिपो से होने वाले ओवरलोड कोयला परिवहन, प्रदूषण नियंत्रण के उपायों तथा अनधिकृत कोयला प्लॉट और डिपो के स्थानांतरण के मुद्दे अब सीधे जिला प्रशासन के संज्ञान में आ गए हैं। नागरिकों की शिकायत के बाद जिला खनिकर्म अधिकारी कार्यालय ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर मौके की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने और उचित कार्रवाई तय करने के लिए संयुक्त बैठक बुलाई है।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार सोमवार, 21 सितंबर 2026 को दोपहर 3.30 बजे यवतमाल स्थित राजस्व भवन, जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक होगी। बैठक में वणी के उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, गटविकास अधिकारी, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, चिखलगांव के सरपंच-ग्रामसेवक के साथ संबंधित कोयला डिपो संचालक और स्थानीय नागरिकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

खास बात यह है कि प्रशासन के पत्र में ओवरलोड कोयला परिवहन, प्रदूषण नियंत्रण तथा अनधिकृत कोयला प्लॉट और डिपो के स्थानांतरण की अमलबजावणी का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इससे चिखलगांव परिसर के कोयला डिपो का मामला अब केवल शिकायत और चर्चा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रशासन ने प्रत्यक्ष निरीक्षण और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब 21 सितंबर की बैठक में कौन-से डिपो नियमों के दायरे में आते हैं और किन पर कार्रवाई की गाज गिरती है, इस पर पूरे परिसर की नजर टिकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page