Ajay ,Wani : तहसिल के भांदेवाड़ा परिसर स्थित जीओ टावर से डीजल और बैटरी चोरी के मामले में वणी पुलिस ने राजूर कॉलरी निवासी दो संदिग्ध चोर को हिरासत में लिया है। अरशिल अकील शेख (25) और अयान शादीक शेख (21) के नाम सामने आए हैं। 26 जुलाई को चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 303(2) के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान 16 सितंबर को पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने जीओ टावर से डीजल और बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी किया गया डीजल हाईवे पर वाहन चालकों को बेचकर मिले 11 हजार 500 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10 हजार रुपये कीमत की बैटरी, डीजल बिक्री से प्राप्त 11 हजार 500 रुपये तथा चोरी में इस्तेमाल की गई एमएच 34 जे 5791 क्रमांक की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये है, ऐसा कुल 31 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ DYSP सुरेश दळवी,P.I भानुदास पिदुरकर के मार्गदर्शन PSI साजिद सैय्यद, गजानन सावसाकडे, रितेश भोयर, गणेश मेश्राम, मोनेश्वर खंडरे और नंदकुमार पुप्पलवार ने की।

