Thursday, December 4, 2025
Homeवणीबीजेपी नेताओं ने पर्दे के पीछे से की मदद...

बीजेपी नेताओं ने पर्दे के पीछे से की मदद…

सभा मे प्रतिभा धानोरकर का सनसनीखेज बयान • वणी में भव्य विजय रैली एवं सभा

अजय कंडेवार-Wani : सत्ता में रहते हुए बीजेपी ने तानाशाही बरती और उन्होंने गलत तरीके से सरकार चलायी. हमेशा आम जनता के खिलाफ फैसले लिये गये. इस बार मतदाताओं के पास भाजपा की तानाशाही को उखाड़ फेंकने का मौका था। इसलिए मतदाताओं ने सत्ता पर से बीजेपी की पकड़ को हटाने का काम किया एवं भाजपा नेताओं ने भी पर्दे के पीछे से मदद की ऐसा दावा प्रतिभा धानोरकर द्वारा किया गया। गुरुवार की शाम वणी में प्रतिभा धानोरकर की जीत के उपलक्ष्य में शिवाजी महाराज चौक पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया वह इसी सभा में बोल रही थीं.BJP leaders helped behind the scenes-Sensational statement by Pratibha Dhanorkar

प्रतिभा धानोरकर ने जीत के बाद पहली बार वणी का दौरा किया. इस अवसर पर वणी में विजय रैली एवं धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया. शिवतीर्थ पर उन्हें बहुत लाड़-प्यार मिला। इसके बाद विजय रैली की शुरुआत शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन कर की गई. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ढोलताशा और गुलाल उड़ाकर प्रतिभा धानोरकर की जीत का जश्न मनाया.यह विजयी रैली शिवाजी महाराज चौक, खाती चौक, गांधी चौक, सुभाष चंद्र बोस चौक, सर्वोदय चौक, अंबेडकर चौक से होकर गुजरी। रैली शिवाजी चौक पर समाप्त हुई. रैली के बाद यहीं पर धन्यवाद सभा शुरू हुई.

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मानकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि वामनराव कासावर, विश्वास नांदेकर, संजय डेरकर,नरेंद्र ठाकरे, अरुणा खंडालकर, टीकाराम कोंगरे, डॉ. महेंद्र लोढ़ा, विजय नगरले, संध्या बोबडे, डाॅ. भाऊराव कवाडे, डाॅ.मोरेश्वर पावड़े, राजाभाऊ पाथरडकर, पुरूषोत्तम आवारी प्रमोद वासेकर तेजराज बोढे ,उत्तम गेडाम, अजय धोबे, राजू येल्टीवार, संदीप बुरेवार आदि नेता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments