Saturday, May 9, 2026
HomeBreakingसुनील मोहितकर केस में "बड़ा ट्विस्ट....."

सुनील मोहितकर केस में “बड़ा ट्विस्ट…..”

Ajay Kandewar,Wani:-सुनील मोहितकर मामले में अब एक नया और अहम मोड़ सामने आया है। पूरे मामले को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिरपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई को लेकर स्पष्ट और मजबूत पक्ष रखा है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर ही पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई, और हर कदम नियमों के अनुसार उठाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, लिखित शिकायत मिलने के बाद गहन जांच की गई और उसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी सुनील मोहितकर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत (MCR) भी मिली। इससे साफ होता है कि पुलिस की कार्रवाई ठोस और कानूनी रूप से सही थी। इसके बावजूद शिकायतकर्ता द्वारा उठाए गए आपत्तियों को अब पुलिस ने पूरी तरह निराधार बताया है।21 मार्च को वणी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट सोनिया गजभिये ने दावा किया था कि धारा 109 के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन जब मीडिया ने सीधे शिरपुर पुलिस से जानकारी ली, तो पुलिस ने इस दावे को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया और कहा कि पूरी कार्रवाई कानून के तहत ही की गई है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी नहीं हुई है। और लिखित शिकायत पर ही मामला दर्ज की गई विशेषतः इसकी पुरी तरह से जाँच भी गयी l

🔴 लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज…….

इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि जिस लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज हुआ, उसी पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं, जिससे शिकायतकर्ता की भूमिका पर भी संदेह पैदा हो रहा है। शिरपुर पुलिस ने साफ कहा है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की गई है। ऐसे में अब इस केस में नया ट्विस्ट आने के बाद, पुलिस की कार्रवाई मजबूत नजर आ रही है और आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page