Thursday, August 20, 2026
HomeUncategorizedवणी में Food Officer की एंट्री से हड़कंप.....

वणी में Food Officer की एंट्री से हड़कंप…..

Ajay,Wani:- शहर में बुधवार को Food Officer की अचानक एंट्री से खाद्य कारोबारियों में खलबली मच गई। सुबह करीब 11 बजे से शाम 7 बजे तक Food Officer की ओर से विभिन्न ठिकानों पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वणी के एक बड़े होटल में पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा आवश्यक सबूत भी संकलित किए गए। इसके बाद शहर के मुख्य चौक स्थित कृष्णा ट्रेडर्स और बालाजी ट्रेडर्स में भी जांच करते हुए खाद्य तेल सहित विभिन्न स्पायसेस (मसालों) के सैंपल लिए गए। विशेषतः जानकारी ये भी मिली है की अगले दस दिन तक वणी में ये मोहीम शुरू रहेगी.

Food Officer की इस अचानक कार्रवाई से शहर में भेसलयुक्त खाद्य पदार्थों के कारोबार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। विशेष रूप से खाद्य तेल और मसालों के सैंपल लिए जाने से संबंधित कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है। लिए गए सैंपल की तपासणी के बाद ही संबंधित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता तथा उसमें किसी प्रकार की मिलावट है या नहीं, यह स्पष्ट होगा. हालांकि, लगातार करीब सात घंटे चली कार्रवाई ने Food Department की गंभीरता साफ कर दी है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब Food Officer कभी भी अचानक वणी शहर में दाखिल होकर जांच कर सकते हैं, ऐसी सूचना खाद्य कारोबारियों तक पहुंचाई गई है। आने वाले दिनों में मिलावट के खिलाफ और अधिक प्रभावी अभियान चलाए जाने के संकेत हैं। होटल, खाद्य तेल, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों के कारोबारियों पर Food Department की नजर रहने की संभावना है। बुधवार की कार्रवाई को इसी आगामी सख्त अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है और अब भेसलयुक्त कारभार करने वालों पर Food Officer की अगली कार्रवाई कब और कहां होती है, इस पर पूरे शहर की नजरें टिकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page