Wednesday, April 15, 2026
HomeBreakingबेलोरा घाट अवैध रेत खनन का बोलबाला....

बेलोरा घाट अवैध रेत खनन का बोलबाला….

Ajay Kandewar Wani:- तहसील के बेलोरा घाट में खुलेआम अवैध रेत खनन का खेल जारी है। सूत्रों के अनुसार, लगातार दो पोकलेन मशीनों से रेत का उपसा धड़ल्ले से किया जा रहा है, जबकि वरिष्ठ अधिकारी मानो कोमा में चले गए हों। इस लापरवाही के चलते सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सब कुछ सामने होने के बावजूद जिम्मेदारों की आंखें बंद हैं।

उधर बेलोरा घाट में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, फिर भी अधिकारियों को यह सब क्यों नहीं दिखता—यह सवाल अब जोर पकड़ने लगा है।  ग्रामीणों का कहना है कि रातभर पोकलेन की भारी मशीनों से रेत भरी जाती है और हायवा ट्रकों की कतारें बिना रोक-टोक दौड़ती रहती हैं।

इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेलोरा घाट से लेकर बेलोरा घाट तक अवैध खनन पर अब क्या पुलिस और तहसील प्रशासन बड़ी कार्रवाई करेगा—इसी पर सबकी नजर टिकी है। यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठे, तो अवैध कारोबारियों के हौसले और बुलंद होने की आशंका जताई जा रही है। बेलोरा चेक पोस्ट के CCTV को चेक करने की माँग हो रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page