Saturday, November 14, 2026
HomeBreaking"तुम कोयला डेपो हमारे एरिया लगाओ, हमारा धंधा भी चलाओ.....?

“तुम कोयला डेपो हमारे एरिया लगाओ, हमारा धंधा भी चलाओ…..?

Ajay, Kandewar,Wani: पिछले कई महीनों से लालपुलिया परिसर में कोयला डिपो हटाने के लिए आंदोलन जारी है। प्रदूषण, कोयले की धूल, भारी वाहनों की आवाजाही और ग्रामीणों के स्वास्थ्य का गंभीर सवाल उठ रहा है। राजूर रिंग रोड पर भी लढा संगठन सहित अनेक संगठनों ने जोरदार आंदोलन किया। लेकिन अब कोयला डिपो के मुद्दे पर एक नया “राजनीतिक” खेल शुरू होने की चर्चा है। कोयला डेपो की संभावनाएं सामने आते ही कुछ स्वयंभू गांव नेता अचानक सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीणों के रोजगार का मुद्दा उठाकर अपनी घोनौनी नेतागिरी चमकाने और कोयला कारोबार में अपना हिस्सा तलाशने ( दलाली/ कार्टिंग/ हफ्ता रोटी)  की कोशिशें होने की चर्चाएं हैं।

‘भैया, तुम कोयला डेपो लगाओ, हमारा धंधा भी चलाओ… हमारी गाड़ियां भी लगाओ, हमें भी कार्टिंग दिलाओ?’ कुछ स्वयंघोषित नेताओं की “कथित फोकनाळ्या बातो” को लेकर परिसर में ऐसी चर्चाएं सुनाई दे रही हैं। यानी कोयला व्यापारी हमारे एरिया में अपना कारोबार करें, लेकिन उसमें कुछ नेताओं की गाड़ियां भी चलें,कार्टिंग का अवसर भी मिले और अपनी “बडी फोकनाळ्या नेतागिरी” का माया-लक्ष्मी गणित भी बैठ जाए! “ग्रामीणों के रोजगार की आड़”में कहीं अपनी गाड़ियों और कारोबार के लिए रास्ता बनाने की कोशिश तो नहीं हो रही? इन सवालों ने अब गांवों में चर्चा गर्म कर दी है। हालांकि कथित बातो की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

ग्रामीणों को रोजगार मिलना चाहिए, लेकिन रोजगार के नाम पर कौनसे स्वयंभू नेताओं का धंधा चलने वाला है? गांव के बेरोजगार युवाओ को वास्तव में कितनी नौकरियां मिलेंगी और कितनों को स्थायी रोजगार मिलेगा? इसकी कोई स्पष्ट गारंटी नहीं दिखाई देती। दूसरी ओर कोयले की धूल से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा, भारी वाहनों से दुर्घटनाओं का डर और गांव के रास्तों की समस्या जस की तस है। ग्रामीणों के फेफड़ों में कोयले की धूल जाएगी और कुछ लोगों की गाड़ियां कोयला कारोबार में दौड़ेंगी, तो इसे आखिर किसका विकास कहा जाएगा? एक बात पक्का आहे की “स्वयंभू नेता का हप्ता के रोटी जरूर पकेगी ऐसे गांव में गरम चर्चा चल रही है।

अब ग्रामीणों को भी ऐसे स्वयंभू नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि मामला कहीं ऐसा तो नहीं कि ‘तुम डेपो लगाओ, हमारा धंधा चलाओ, हमारी गाड़ियां लगाओ, हमें कार्टिंग दिलाओ और गांव वालों को रोजगार का सपना दिखाओ!’ “रोजगार की आग किसने लगाई और उसकी आंच पर रोटियां कौनसा नेता सेंक रहा है, यह जनता को समझना होगा। प्रदूषण से गांव वालों का स्वास्थ्य बिगड़े, लेकिन कुछ नेताओं का “माया आर्थिक स्वास्थ्य सुधरे, ऐसी व्यवस्था किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होनी चाहिए। आखिर कोयला डिपो गांव के रोजगार के लिए चाहिए या कुछ स्वयंभू नेताओं के धंधे को नई उड़ान देने के लिए? या आने वाले इलेक्शन को मद्दे नजर रखते हुए अपना इक्का जमाने का पॉलिटिक्स पैतरा है यह भी जाल जनता को समझना जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page