Wednesday, July 15, 2026
HomeBreakingWarning : सफेद पट्टी के अंदर ही वाहन खड़ा करें अन्यथा चालान......

Warning : सफेद पट्टी के अंदर ही वाहन खड़ा करें अन्यथा चालान……

Ajay,Wani: शहर की सड़कों पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अब ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दी है। सड़क पर बनी सफेद पट्टी के अंदर ही दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़ा करना जरूरी होगा। नियम तोड़ने वालों को किसी भी तरह की चेतावनी दिए बिना सीधे चालान किया जाएगा।

इस चेतावनी के बाद गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों में हलचल मच गई है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन तय की गई सफेद पट्टी के अंदर ही खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करें।

इस बारे में ट्रैफिक शाखा के प्रभारी पी.आई नरेश रणधीर ने कहा, “शहर में यातायात सुचारु रखने और लोगों को परेशानी से बचाने के लिए सफेद पट्टी के अंदर ही वाहन खड़ा करना जरूरी है। जो भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ बिना किसी बहस या चेतावनी के सीधे चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी वाहन चालक सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page