Saturday, October 24, 2026
HomeBreaking Newsराजुर के युवाओं ने उठाया बीड़ा....!

राजुर के युवाओं ने उठाया बीड़ा….!

Ajay Kandewar,Wani:- तालुका में राजूर के युवा मतदान करने की पहल कर रहे l क्योकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में चुनाव एक महत्वपूर्ण उत्सव है। मतदान के अधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र का सम्मान करने का दिन। वणी विधानसभा चुनाव में आपका एक वोट महाराष्ट्र प्रदेश को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। अच्छे शासकों को चुनने के लिए हम सबका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। इसलिए, और गांव के प्रत्येक मतदाता आम जनता से अपने वोट के अधिकार का उपयोग करने की अपील राजूर गाव के युवा कर हैं क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने मतदान उत्सव में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है विधानसभा चुनाव हमारा और हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा।

• आइये जानते हैं रजुर गांव के युवाओं की राय….

 “सभी को एक सुरक्षित और मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए मतदान के अपने राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करना चाहिए। हर एक गाव मे काफी ज्यादा मतदान होना चाहिए इससे एक मजबूत भारत का निर्माण होगा। हम मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं कि हम गांव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का प्रयास कर रहे हैं।”- अकरम सिद्दीकी (राजूर, ग्राम पं., सदस्य)

 “मतदान हमारा अधिकार है और यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। मतदान का अधिकार हमें संविधान द्वारा दिया गया है। प्रत्येक नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना आवश्यक है। – फैजल बशीर खान (सामाजिक कार्यकर्ता, राजूर)

 

”वणी को विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय पहल करनी चाहिए। इसके लिए राजूर में  शत-प्रतिशत मतदान अवश्य करेंगे।”- रिजवान सिद्दीकी (राजूर, युवक)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page