Ajay Kandewar,Wani:-हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मारोती अलवलवार मित्र परिवार द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी सामाजिक उपक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पळसोनी स्थित बाजीराव महाराज वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें फल वितरण कर उनकी सेवा एवं सम्मान का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ वणी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुरेश दळवे के शुभहस्तों से किया गया। उनके उपस्थित रहने से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे उपक्रम समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
मारोती अलवलवार मित्र परिवार द्वारा किया गया यह उपक्रम न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का भी परिचायक है। हनुमान जयंती जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार का आयोजन कर आयोजकों ने एक नवीन और अनुकरणीय पहल प्रस्तुत की है, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। इस समय इंटक वर्किंग प्रेसिडेंट वणी नॉर्थ के सत्यनारायण पुट्टा, मारोती अलवलवार, इंटक अध्यक्ष वणी नॉर्थ एरिया डॅनी सन्ड्रावार, मोहन भाई ,अरुण नागपुरे उपस्थिती थे.

