Ajay, Wani : तहसिल के राजूर गांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राजूर पुलिस चौकी तथा इंटक कार्यालय में पहली बार महिला API प्रियंका चौधरी के हाथों ध्वजारोहण किया गया। राजूर आउट पोस्ट में पहली महिला API के रूप में कार्यरत प्रियंका चौधरी ने पुलिस चौकी में तिरंगा फहराया। इसके बाद इंटक कार्यालय में भी उनके हाथों ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और सामूहिक राष्ट्रगान के माध्यम से तिरंगे को नमन किया।
समारोह के दौरान API प्रियंका चौधरी ने उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है और ‘विविधता में एकता’ ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। राजूर पुलिस चौकी और इंटक कार्यालय में पहली बार महिला अधिकारी के हाथों ध्वजारोहण होने से इस समारोह को विशेष महत्व मिला।
इस अवसर पर जमादार अनिल चिकराम,अनिल राठोड, कपिल टिपरे, चेतन आकुड, गांव के ज्येष्ठ नेता अशोक वानखेडे, डेविड पेरकावार, डॅनी सॅन्ड्रावार, शंकर गागापुरवार, अर्जुन शेंनगपवार, अस्लम शेख, रमेश देवतळे, विलास देवतळे, धनराज देवतळे,संघदीप भगत, समया कोंकटवार, अनिल डवरे, सुशील अडकीने सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

