Thursday, November 19, 2026
HomeBreaking"मामा" के कोयला प्लॉट से निकली गाड़ी बनी हादसे की वजह...?

“मामा” के कोयला प्लॉट से निकली गाड़ी बनी हादसे की वजह…?

Ajay Kandewar,Wani:- वणी शहर में मेघदूत के सामने स्थित संगीता कोल प्लॉट सहित सड़क किनारे संचालित कोयला प्लॉट अब गंभीर सवालों के घेरे में हैं। इन प्लॉटों से मुख्य सड़क पर निकलने वाले वाहनों के कारण आम नागरिकों और वाहन चालकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच 17 नवंबर को मेघदूत के सामने कार और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत की घटना सामने आई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर  व्यवस्था की पोल खोल दी है।

बताया जा रहा है कि मारेगांव की दिशा से वणी की ओर आ रही कार और उसी मार्ग पर चल रहे ऑटो के बीच मेघदूत के सामने टक्कर हुई। स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के अनुसार, कोयला प्लॉट से मुख्य सड़क पर अचानक निकलने वाले वाहनों के कारण अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

मेघदूत के सामने स्थित दोनों कोयला प्लॉट सबसे ज्यादा खतरनाक?

विशेष बात यह है कि मेघदूत के सामने सड़क के दोनों ओर स्थित कोयला प्लॉटों को लेकर अब नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन प्लॉटों से होने वाली वाहनों की आवाजाही मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रही है। संगीता कोल प्लॉट सहित इन दोनों प्लॉटों की यातायात व्यवस्था और संचालन की तत्काल जांच होनी चाहिए।और ये प्लॉट हटना चाहिए.

अब जनता की मांग साफ सड़क किनारे के सभी कोयला प्लॉट हटाए जाएं.

नागरिकों के बीच यह मांग जोर पकड़ रही है कि सड़क के बिल्कुल किनारे संचालित सभी कोयला प्लॉटों को हटाया जाए। विशेष रूप से मेघदूत के सामने स्थित दोनों प्लॉटों के कारण उत्पन्न खतरे को देखते हुए प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे। आखिर सड़क आम जनता के सुरक्षित आवागमन के लिए है या कोयला प्लॉटों के वाहनों की आवाजाही के लिए?

अगर कल किसी निर्दोष की जान चली जाती, तो जिम्मेदारी कौन लेता?

प्रदूषण और दुर्घटनाओं के खतरे को लेकर पहले भी लाल फुले हटाव मुहिम के माध्यम से आवाज उठाई जा चुकी है। इसके बावजूद यदि दुर्घटनाओं का सिलसिला नहीं रुकता, तो संबंधित विभागों की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब प्रशासन को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मौके पर निरीक्षण कर सड़क किनारे संचालित कोयला प्लॉटों की अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच करनी चाहिए।जनता का सवाल एक ही है , किसी बड़ी जनहानि का इंतजार क्यों? सड़क किनारे के खतरनाक कोयला प्लॉट हटेंगे कब?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page