Ajay,Wani: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जिशान डेवलपर्स के संचालक इकबाल हुसेन शेख की ओर से लंगर का आयोजन किया गया है। पिछले पांच वर्षों से वे ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अपने खर्च से पंचशील नगर में भव्य सजावट करते आ रहे हैं। इसी तरह इस बार भी समाज के लोगों और शहरवासियों को ईद की खुशियां बांटने के उद्देश्य से लंगर का आयोजन शाम 7 बजे पंचशील नगर में किया गया है।
भव्य लंगर का आयोजन शाम 7 बजे किया जाएगा। इकबाल शेख ने समाज के लोगों और नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लंगर का लाभ लेने की अपील की है। ईद के मौके पर प्रेम, भाईचारे और आपसी अपनापन बढ़ाने की भावना से किए जा रहे इस आयोजन की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

