Saturday, May 2, 2026
HomeBreakingसावधान! ‘शी…श म…हाल’ से कथित "डुप्लिकेट तंबाकू" बिक्री की चर्चा तेज...

सावधान! ‘शी…श म…हाल’ से कथित “डुप्लिकेट तंबाकू” बिक्री की चर्चा तेज…

Ajay Kandewar, :- शहर के ‘शी…श म…हाल’ क्षेत्र से कथित रूप से डुप्लिकेट (D कंपनी का) सुगंधित तंबाकू बेचे जाने की जोरदार चर्चा इन दिनों शहर में फैली हुई है। इस मामले में वह एक सडक छाप तंबाखूवाला ‘सो…नू’ को कथित तौर पर इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, ऐसी बातें नागरिकों के बीच सुनने को मिल रही हैं।

स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, इससे पहले भी संबंधित व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी, बावजूद इसके कथित तौर पर यह अवैध कारोबार फिर से शुरू होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि सीधे काउंटर से बिक्री न करते हुए, बाहरी चिल्लर दुकानों के माध्यम से डुप्लिकेट सुगंधित तंबाकू की सप्लाई की जा रही है, जिससे प्रशासन की नजर से बचने की कोशिश की जा रही है।इस कथित गतिविधि के कारण ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही, डुप्लिकेट व अवैध तंबाकू उत्पादों से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं, इसे लेकर भी नागरिकों में चिंता बढ़ती जा रही है।शहरवासियों की मांग है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग तत्काल संयुक्त कार्रवाई करे, संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर नमूने जब्त किए जाएं, साथ ही भंडारण, परिवहन और बिक्री की पूरी श्रृंखला की गहन जांच की जाए। विशेष रूप से D कंपनी के नाम से बेचे जा रहे तंबाकू की प्रमाणिकता की जांच आवश्यक बताई जा रही है, और यदि माल डुप्लिकेट पाया जाता है तो संबंधित लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस पूरे मामले में आरोप सही हैं या केवल चर्चाओं तक सीमित हैं, इसका निर्णय आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। हालांकि, पहले कार्रवाई के बावजूद कथित तौर पर कारोबार जारी रहने के आरोप प्रशासन के लिए गंभीर और चिंताजनक माने जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, खाद्य-औषधि विभाग और पुलिस विभाग इस मामले में कार्रवाई की तैयारी में हैं, और जल्द ही जांच कर इन चर्चाओं पर विराम लगाया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page