Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorized"शिश...का...महल" बन रहा ‘गुटखा हब’..…!

“शिश…का…महल” बन रहा ‘गुटखा हब’..…!

•प्रशासन का खौफ शून्य, मालिक खुलेआम बेच रहा है प्रतिबंधित पदार्थ. •अब उस मालक पर बडी कारवाई की मांग.

Ajay Kandewar, Wani : शहर के एक “शिश…का…महल” ने एक बार फिर कानून को खुली चुनौती देने का मामला सामने आया है। कुछ महीने पहले खाद्य एवं औषध विभाग ने इस दुकान पर छापा डालकर बड़ी मात्रा में गुटखा और सुगंधित तंबाकू जब्त किया था। उस समय पुलिस मामला भी दर्ज किया गया था। लेकिन इस पूरी कार्रवाई का “उस एक “सो…नू” पर किंचित भी प्रभाव न पड़ते हुए उसने दोबारा खुलेआम प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री शुरू कर दी है।

दुकान में दिनदहाड़े गुटखा बेचा जा रहा है, और मालिक का रवैया इतना निर्भीक हो चुका है कि मानो कानून और प्रशासन उसके प्रभाव में हों। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछली कार्रवाई के बाद कुछ दिन स्थिति शांत थी, परंतु अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर गुटखा बिक्री शुरू होने से क्षेत्र में नाराज़गी बढ़ गई है। प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई को दरकिनार करके यह धंधा पुनः शुरू होने से यह गंभीर प्रश्न उठ रहा है कि क्या इस पूरे मामले पर प्रशासन ने आंखें मूंद ली हैं?

जनस्वास्थ्य को गंभीर खतरा पहुंचाने वाले इस अवैध व्यापार पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से नागरिकों में रोष बढ रहा है और कठोर कदम उठाने की मांग जोर पकड़ रही है।“शिश…का…महल”की यह लापरवाह और कानून-विरोधी कारोबार रोकने के लिए प्रशासन का त्वरित हस्तक्षेप अत्यंत आवश्यक हो चुका है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि खाद्य एवं औषध विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है। अगर ये कारवाई नही हुई तो वरिष्ठ अधिकारी जिल्हाधिकारी तथा जिल्हा पोलीस अधीक्षक के तरफ “विदर्भ न्यूज” पुरी तरह से निवेदन और आवेदन के साथ कार्यालय जाकर बडी कारवाई करवायेगी. 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments