Wednesday, July 15, 2026
HomeBreaking Newsवणी के भर चौक में खून से सनी लाश.......

वणी के भर चौक में खून से सनी लाश…….

Ajay kandewar,Wani:- वणी शहर के बाकडे पेट्रोल पंप नजदीक  एक व्यक्ति सोया हुआ दिखाई दिया, लेकिन पास जाकर देखने पर हकीकत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में मृत पाया गया। यह सनसनीखेज वारदात रात करीब 10 बजे के आसपास वणी शहर में घटी, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल फैल गया। कुछ ही देर में खबर आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस रक्तरंजित हत्या के पीछे दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद कारण हो सकता है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला सीधे हत्या तक पहुंच गया। हालांकि, विवाद का असली कारण क्या था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

घटना की सूचना मिलते ही वणी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इलाके को सील कर हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पूरा शहर एक ही सवाल पूछ रहा है.खून किसने किया और क्यों? पुलिस से जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करने की उम्मीद जताई जा रही है।

विश्वासनीय माहिती के आधार पर ऐसा पता चल रहा है की, जिसने यहा खून किया उस संशयित व्यक्ति को वणी पोलीस ने अपने शिकंजे मे लेकर वणी थाने मे कारवाई के लिए रखा है 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page