Friday, April 17, 2026
HomeBreakingआज वणी में होगा "सूरज चावला" का अंतिम संस्कार.....

आज वणी में होगा “सूरज चावला” का अंतिम संस्कार…..

Ajay Kandewar,Wani:- वणी मुकूटबन रोड पर हुए सड़क हादसे में मृत 40 वर्षीय सूरज कवडूजी चावला का आज शनिवार, 7 मार्च 2026 को दीपक चावला इनके महादेव नगरी के निवासस्थान से शवरथ निकलेगा और वणी के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे वणी मोक्षधाम में किया जाएगा।

इस दुखद घटना से चावला परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सूरज चावला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच परिवार ने बेहद साहस और मानवता का परिचय देते हुए बड़ा निर्णय लिया।

सूरज चावला की पत्नी और उनके भाई दीपक चावला ने अंगदान के लिए सहमति दी। 5 और 6 मार्च को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अंगदान की कार्यवाही की गई। दुख की घड़ी में भी लिया गया यह निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है। आज वणी के मोक्षधाम में बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page