Ajay Kandewar,Wani:- सुनील मोहितकर केस में अब पूरा मामला उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। 15 अक्टूबर को शिकायत करने वाली महिला हो या 17 मार्च को आरोप लगाने वाली वकील दोनों के आरोपों में अब दम कम और सवाल ज्यादा दिख रहे हैं। शुरुआती जांच और सामने आए हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि कहानी कुछ और ही है, जो पहले बताई गई थी।
सबसे बड़ा ट्विस्ट यही है कि दोनों मामलों में जो शुरुआती सबूत सामने आए हैं, वो सीधे-सीधे सुनील मोहितकर के खिलाफ नहीं जाते, बल्कि कई जगह उनके पक्ष में ही नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि अब लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है . क्या ये आरोप सच में थे या किसी प्लान के तहत खड़ा किया गया पूरा मामला?
15 अक्टूबर वाले पहले केस को लेकर तो अब खुलकर बातें हो रही हैं कि शिकायत में कई गड़बड़ियां हो सकती हैं। लोग ये भी सवाल उठा रहे हैं कि अगर इतना बड़ा आरोप था, तो पुख्ता सबूत कहां हैं? वहीं, लगातार दूसरा मामला उसी तरह सामने आना भी शक को और गहरा कर रहा है।फिलहाल मामला कोर्ट में है, इसलिए आखिरी फैसला वहीं होगा। लेकिन जिस तरह के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं, उससे ये माना जा रहा है कि पहले केस में सुनील मोहितकर को राहत मिल सकती है। अब ये केस सिर्फ आरोपों का नहीं, बल्कि सच और साजिश के बीच की सीधी लड़ाई बन चुका है .और आगे क्या निकलकर आता है, इस पर सबकी नजर टिकी हुई हैं.

