Sunday, August 30, 2026
HomeBreaking Newsशिंदोला का "शिवेश" सुगंधित तम्बाकू का "Duplicate" माल धडल्ले से बेच रहा.....!

शिंदोला का “शिवेश” सुगंधित तम्बाकू का “Duplicate” माल धडल्ले से बेच रहा…..!

•कोरपना से "डी" कंपनी का माल कौन सप्लाई करता है? •सबसे अधिक कमाई करने वाला "शिवेश" "D" माल का बडा विक्रेता । •S.P. ने इसपर ध्यान देकर कार्रवाई के आदेश देने चाहिए।

अजय कंडेवार, वणी:- तहसिल के वणी और शिंदोला में खुलेआम गुटखा और फ्लेवर्ड तंबाकू बेचे जाने का वीडियो ग्रुप पर वायरल हुआ। संबंधित विभागद्वारा अभी तक कोई बडी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। “विदर्भ न्युज” को अब इस बात के सबूत मिले हैं कि, शिंदोला में “शिवेश” नामक व्यक्तिद्वारा अवैध “D “ कंपनी का फ्लेवर्ड तंबाकू बेचा जा रहा है, जबकि इस विशेष रूप से हानिकारक फ्लेवर्ड तंबाकू पर प्रतिबंध है।

कुछ दिनों पहले, जब वणी और शिरपुर में बड़ी मात्रा में बाजीराव, गूगल सुपारी और माज़ा के डिब्बे बेचे जाने का वीडियो वायरल हुआ, तो खाद्य विभाग ने कुछ कठोर कार्रवाई की और “अनिल और शिवेश” को बचाने की कोशिश की। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शिंदोला में एक बड़ी चर्चा, चल रही है, और “विदर्भ न्यूज” को सबूत भी मिले हैं कि एक “शिवेश “नामक व्यक्ती ये “डी” कंपनी (Duplicate Mazaa) का माल जोरो शोरो से कई दिनो से बेच रहा है। यह मामला मानव जीवन के लिए बहुत हानिकारक और खतरनाक है, और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देना तो दूर, कार्रवाई करने की हिम्मत भी नहीं कर रहा है, क्योंकि यह स्पष्ट है कि इन तंबाकू तस्करों पर उनका आशीर्वाद है। अब यवतमाल के एसपी से स्थानीय नागरिकों की अपेक्षा है कि, शिरपूर पोलीस स्टेशन अंतर्गत आनेवाला शिंदोला गाव की ओर ध्यान दें और संबंधित पुलिस अधिकारी को सूचित किए बिना इस पर “छापा” मारकर बड़ी कार्रवाई करें। कुछ शिकायतकर्ता अगले कुछ दिनों में यवतमाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में “डी” कंपनी का माल दिखाने के लिए तैयार हैं। “विदर्भ न्युज” ने यह भी जानकारी जुटाई है कि “डी” कंपनी ये झूठा “शिवेश “और किसे किसे बेच रहा है। मगर “शीवेष ” के ग्राहको की पूरी लिस्ट ही विदर्भ न्युज” के पास प्राप्त हो चुकी है . दिलचस्प बात यह है कि , D कंपनी माल  “सप्लायर ” का नाम भी कुछ दिनों में सामने आ जाएगा।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page