अजय कंडेवार, वणी:- वणी शहर में सिंधी समाज की ओर से रविवार (ता.30) को भगवान झूलेलाल जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। शाम को सिंधी कॉलोनी गुरुद्वारा से निकाली गई शोभायात्रा में भगवान झुलेलाल के जन्म का भव्य दृश्य और ढोल-नगाड़ों की प्रस्तुति ने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
सुबह सिंधी युवा संगठन द्वारा निकाली गई रैली में समाज के लोगों ने लाल पगड़ी, सफेद साड़ी और जय झूलेलाल नाम के झंडे लेकर चौक पर आयोलाल और जय झूलेलाल के नारे लगाए और मिठाई बांटी गयी। सिंधी सेवा मंडल की ओर से सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में सुबह छह बजे भगवान झूलेलाल की प्रतिमा को पंचामृत स्नान कराया गया। शाम सात बजे जुलूस शुरू होने से पहले आरती की गई। जुलूस में एक सुसज्जित रथ भी शामिल था। इस दौर में युवक-युवतियों की झूलेलाल ढोल मंडली ने प्रदर्शन किया। एक वाहन पर ‘अक्षोभ्य’ दृश्य और भगवान झूलेलाल के जन्म दृश्य का चित्रण किया गया। जुलूस वणी शहर के मुख्य चौराहे से शुरू हुआ और निरगुडा नदी पर संपन्न हुआ। विशेषतः इस जुलूस में वणी शहर में प्रथमतः महिलाओ की लक्षणीय उपस्थिती दिखी l इस बीच, जुलूस से पहले शहर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर सिंधी समाज के दीपक चावला, संजय तारुणा, विक्की फेरवानी, सनी तारुणा, सुमित साधवाणी, विमल आसवानी आदि महिला , पुरुष एव सभी समाजबांधव भी उपस्थित थे।

