Ajay Kandewar,Wani:- वणी तहसील के सिंधी कॉलोनी (गुरुनानक नगर) इतिहास में प्रथमतः ही श्री हनुमान जयंती पर सार्वजनिकरित्या भव्य शोभायात्रा और चल समारोह का आयोजन होगा। विशेषतःसिंधी कॉलनी गणेश मंडल के सभी युवक तथा मारोती मंदिर के ट्रस्टी आवधमल नागदेव और मारोती मंदिर के अध्यक्ष दीपक कवडूजी चावला के बडे सहयोग से भव्य आयोजन 12 अप्रैल 2025, शनिवार को शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह भव्य शोभायात्रा मारोती मंदिर सिंधी कॉलोनी के देवस्थान से प्रारंभ होगी।
इस शोभायात्रा में बजरंगबली की विशाल प्रतिमा होगी, झाकिया दिखायी देंगे, भजन, किर्तन भी रहेगी l यह यात्रा तिलक चौक-खाती चौक- गाँधी चौक- टागोर चौक-डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक एव तिलक चौक के चौराहा से होते हुए सिंधी कॉलोनी मे मारोती मंदिर सिंधी कॉलनी देवस्थान पर समाप्त होगी। यात्रा समापन के बाद महाआरती और प्रसाद वितरण होगा। आयोजन में सभी गुरुनानक नगरवासियो को परिवार सहित गणेश मंडल के युवक तथा मारोती मंदिर के ट्रस्टी आवधमल नागदेव और मारोती मंदिर के अध्यक्ष दीपक कवडूजी चावला ने आमंत्रित किया गया है।

