Thursday, March 5, 2026
HomeBreaking Newsबेलोरा घाट : वणी तहसीलदार की भूमिका संदेहस्पद.?

बेलोरा घाट : वणी तहसीलदार की भूमिका संदेहस्पद.?

Ajay Kandewar,Wani: वणी तालुका के बेलोरा घाट में अवैध रेती उत्खनन को लेकर शनिवार-रविवार को बड़े खेल के संकेत सामने आ रहे हैं। दो-दो पोकलेन मशीनों से उत्खनन के वीडियो सामने आने के बावजूद कार्रवाई न होना, तहसील प्रशासन की भूमिका पर सीधे सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो के बाद भी यदि प्रशासन खामोश है, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि अर्थपूर्ण (आर्थिक) चुप्पी का संकेत देता है।

सूत्रों के मुताबिक, सप्ताहांत की सरकारी छुट्टियों में वणी प्रशासन “निष्क्रिय” रहता है.इसी भरोसे अवैध उत्खनन तेज हो जाता है। यही कारण है कि शनिवार-रविवार को बेलोरा घाट “सचिन और कुछ लोगों” के लिए “मजे के दिन” बनते जा रहे हैं। सवाल यह है कि जब ठोस सबूत (वीडियो) मौजूद हैं, तब भी वणी तहसीलदार और संबंधित विभागों की ओर से सख्त कार्रवाई क्यों नहीं दिखती?

कानूनी तौर पर देखें तो अवैध रेती उत्खनन पर्यावरण संरक्षण कानून, खनिज नियमों और राजस्व नियमों का सीधा उल्लंघन है। दो पोकलेन मशीनों का उपयोग बड़े पैमाने पर नुकसान की ओर इशारा करता है.नदी तट का क्षरण, राजस्व की चोरी और कानून-व्यवस्था पर असर। ऐसे में तत्काल जप्ती, एफआईआर, दंडात्मक कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है।

यह भी चर्चा में है कि छुट्टियों का फायदा उठाकर कुछ प्रभावशाली लोग खुलेआम उत्खनन कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना है। यदि यह सही है, तो यह कानून की कचोटियों पर प्रशासन की विफलता मानी जाएगी। जनता की मांग है कि वणी तहसीलदार स्पष्ट जवाब दें.वीडियो के बाद अब तक क्या कार्रवाई हुई? किन धाराओं में केस दर्ज हुआ? कितनी मशीनें और वाहन जप्त किए गए?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page