Wednesday, April 15, 2026
HomeBreaking Newsइरशाद खान Action mode में ‘अनवर्क सिस्टम’ बेनकाब.....

इरशाद खान Action mode में ‘अनवर्क सिस्टम’ बेनकाब…..

Ajay Kandewar,Wani:- वणी नॉर्थ क्षेत्र में वेकोली की कोयला ढुलाई अब आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण वाहतूक सेना ने आक्रमक रुख अपनाते हुए राज्य उपाध्यक्ष इरशाद खान के नेतृत्व में सीधा मैदान संभाला। इरशाद खान स्वयं सड़क पर उतरकर जब कोयला वाहनों की जांच करने लगे, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि अनेक वाहन मोटर वाहन अधिनियम 1988 तथा केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। इस कार्रवाई के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और करीब दो घंटे तक कोयला परिवहन पूरी तरह बाधित रहा।

जांच में सामने आया कि कई वाहन तकनीकी रूप से पूरी तरह अनफिट और जर्जर अवस्था में होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे हैं। साथ ही बड़े पैमाने पर ओवरलोडिंग की जा रही है, जिससे सड़कों की हालत खराब हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। इरशाद खान ने इस मामले में RTO विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अधिकारियों और परिवहनकर्ताओं के बीच आर्थिक साठगांठ के कारण नियमों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक विफलता का उदाहरण है, जहां व्यवस्था “अनवर्क” हो चुकी है और कानून केवल कागजों तक सीमित रह गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वेकोली के संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मनसे ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोषी वाहनों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाए, अन्यथा आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page