Saturday, May 9, 2026
HomeBreaking“नेता सुनील बोले ‘नहीं जानता’, वकील बोले ‘मैं पहले केस की प्रतिनिधी.

“नेता सुनील बोले ‘नहीं जानता’, वकील बोले ‘मैं पहले केस की प्रतिनिधी.

Ajay Kandewar,Wani:- सुनील मोहितकर प्रकरण में आया नया मोड़ अब सिर्फ शिकायतकर्ता या वकील(शिकायकतकर्ता ) तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खुद सुनील मोहितकर भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। एक तरफ पहली FIR की शिकायतकर्ता को लेकर विरोधाभास सामने आ रहे हैं, तो दूसरी ओर एडवोकेट सानिया गजभिये अपने दावों पर अड़ी हैं। इन सबके बीच मोहितकर का “मैं उस महिला वकील को जानता तक नहीं” वाला बयान भी अब जांच के दायरे में आ गया है। केस में लगाए गए आरोपों में साफ कहा गया कि, सुनील मोहितकर ने केस वापस लेने के लिए धमकी दी और हमला किया। लेकिन सुनील मोहितकर इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बता रहे हैं। सवाल ये है कि अगर सब कुछ झूठ है, तो बार-बार उनका नाम अलग-अलग मामलों में क्यों सामने आ रहा है? क्या ये सिर्फ साजिश है या फिर धुआं वहीं उठता है जहां आग होती है?

दूसरी तरफ, एडवोकेट गजभिये का दावा है कि वे पहली FIR की शिकायतकर्ता की वकील थीं, जबकि चर्चा ये है कि खुद शिकायतकर्ता ही इस रिश्ते से किनारा करती दिख रही है। ऐसे में वकील और शिकायतकर्ता के दावों में टकराव ने पूरे केस को संदिग्ध बना दिया है।लेकिन यहां मोहितकर की भूमिका भी सवालों से बच नहीं सकती। “मैं पहचानता नहीं” कहना आसान है, पर क्या इससे जिम्मेदारी खत्म हो जाती है? अगर वे पूरी तरह निर्दोष हैं, तो फिर इन आरोपों की जड़ क्या है? क्या यह सब केवल एक सोची-समझी साजिश है, या कहीं न कहीं सच्चाई का कोई हिस्सा छिपाया जा रहा है?

अपने-अपने दावों में उलझे तीनों भी…..

कानूनी नजरिए से देखें तो इस केस में तीनों पक्ष पहिली शिकायतकर्ता, दुसरी शिकायतकर्ता (वकील) और आरोपी अपने-अपने दावों में उलझे नजर आ रहे हैं। न तो वकील के सबूत सामने आए हैं, न ही शिकायतकर्ता का रुख साफ है, और न ही मोहितकर अपने ऊपर लगे सवालों से पूरी तरह बाहर निकल पाए हैं।अब असली सवाल यही है क्या ये पूरा मामला झूठ, भ्रम और विरोधाभास का जाल है…? या सच तीनों के बीच कहीं कुछ अलग सा दबा हुआ है?फिलहाल, इस केस में आरोपों से ज्यादा सवाल हैं… और जवाब अभी भी गायब। अब नेता सुनील दबेगे या बचेगे या फिर दोनो केस से आरोपमुक्त होगे….

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page