Monday, August 24, 2026
HomeUncategorizedअक्रम सिद्दीकी बने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष......

अक्रम सिद्दीकी बने शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष……

Ajay Kandewar, Wani :- तालुका के राजूर स्थित जिला परिषद उच्च प्राथमिक हिंदी शाला में शाला प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष पद पर अक्रम सिद्दीकी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं साजिदाबानो शेख उपाध्यक्ष चुनी गईं। समिति के सदस्य के रूप में शालीयाबानो सिद्दीकी, हसीनउद्दीन शेख, सुनील कैथल, विमलादेवी निषाद, रामगोपाल निषाद तथा सरस्वती कोडापे का चयन किया गया। इसके अलावा बद्दरुबुद्दीन शेख को शिक्षा विशेषज्ञ, रहमान शेख को शिक्षक प्रतिनिधि तथा सुनील गोडे को सचिव चुना गया.

शाला प्रबंधन समिति में सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन होने के बाद उपस्थित पालकों और ग्रामीणों ने नई समिति को शुभकामनाएं दीं। समिति के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई, शाला की शैक्षणिक व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। इस अवसर पर मुख्याध्यापक घोडे सर, रहमान शेख, शिक्षकवृंद, पालक तथा गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। नई समिति के गठन से शाला के विकास में पालकों और ग्रामीणों की सहभागिता और मजबूत होने की उम्मीद व्यक्त की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page