Saturday, May 2, 2026
HomeBreaking"Happy Birthday Sir” का स्टेटस…रेत चोर का खुला संदेश? 

“Happy Birthday Sir” का स्टेटस…रेत चोर का खुला संदेश? 

Ajay Kandewar, Wani:- क्षेत्र में चल रही अवैध रेत चोरी के बीच एक मोबाइल स्टेटस ने नई बहस छेड़ दी है। एक कथित रेत चोर ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी की फोटो लगाकर अपने मोबाइल पर “Happy Birthday Sir” का स्टेटस लगाया। यह स्टेटस जैसे ही लोगों के बीच वायरल हुआ, वैसे ही इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि यदि रेत चोरी से जुड़ा व्यक्ति किसी अधिकारी का फोटो लगाकर इस तरह सार्वजनिक रूप से स्टेटस लगाता है, तो यह केवल शुभकामना नहीं बल्कि रंगा रंग की कोशिश है की,“हमारे पीछे बड़े अधिकारी का हाथ है” ऐसा संदेश देने की कोशिश भी हो सकती है।

चर्चा तो यहां तक पहुंच गई है कि जिस बेलोरा रेत घाट से लगातार अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं, उसी क्षेत्र से जुड़े एक रेत चोर द्वारा ऐसा स्टेटस लगाना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय नागरिकों में यह भी चर्चा रंग पकड़ रही है कि क्या उस घाट में संबंधित राजस्व अधिकारी की भी कहीं न कहीं भागीदारी तो नहीं? क्योंकि जिस तरह खुलेआम अधिकारी का फोटो लगाकर “Happy Birthday Sir” लिखा गया, उससे ऐसा प्रतीत होता है मानो रेत चोर यह जताने की कोशिश कर रहा हो कि घाट पर उसका काम किसी के संरक्षण में ही चल रहा है।

कानून की नजर में अवैध रेत चोरी एक गंभीर अपराध है और उस पर कार्रवाई करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। लेकिन एक तरफ घाटों से रेत चोरी की शिकायतें और दूसरी तरफ रेत चोरों द्वारा अधिकारियों का खुलेआम गुणगान… यह स्थिति प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है। अब नागरिकों का कहना है कि यदि बेलोरा रेत घाट में सचमुच कोई मिलीभगत नहीं है तो प्रशासन को तुरंत जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए, अन्यथा ऐसे स्टेटस कानून और व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देने जैसे ही माने जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page