Ajay Kandewar,Wani – शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह से भरपूर झुलेलाल प्रीमियर लीग का भव्य समापन 11 अप्रैल को हुआ। 2 अप्रैल से शुरू हुई यह रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बनी रही। हर मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा, जिसमें कुमार लायन्स टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार छोटू निमकर के हाथों प्रदान किया गया।
वहीं, सिद्धि फाइटर टीम ने उपविजेता बनकर दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें 21 हजार रुपये का पुरस्कार राजेश नागदेव द्वारा दिया गया। तीसरे स्थान पर मोंटू के जाबाज टीम रही, जिन्हें 18 हजार रुपये का पुरस्कार जयराम चावला के हाथों मिला।स्पर्धा में खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए दीपक चावला द्वारा सभी खिलाड़ियों को चांदी के सिक्के भी वितरित किए गए। व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी खिलाड़ियों ने मारी बाजी मैन ऑफ द सीरीज संदीप केशववाणी, बेस्ट बैट्समैन संजू नागदेव,बेस्ट फील्डर गुड्डू आसवानीबक्षीस वितरण समारोह अत्यंत भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें मान्यवरों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विजेता और उपविजेता टीमों का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों की भारी भीड़ और आयोजकों की शानदार व्यवस्था ने इस लीग को यादगार बना दिया।इस सफल आयोजन के पीछे मुख्य भूमिका दीपक चावला, हर्ष भारवाणी और कमल साधवानी की रही, जिनकी मेहनत ने इस क्रिकेट महोत्सव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

