Ajay Kandewar,Wani:- यवतमाल ज़िले में इस वर्ष दुर्गोत्सव केवल आस्था का नहीं, बल्कि शिस्त, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक बन गया। पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता की अभिनव संकल्पना के अंतर्गत आयोजित “ऑपरेशन प्रस्थान” जनजागरण अभियान को प्रचंड प्रतिसाद प्राप्त हुआ।
इस उपक्रम के तहत “आदर्श नवदुर्गा उत्सव मंडल स्पर्धा २०२५” का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे ज़िले से ३८१७ मंडलों ने भाग लिया — जिनमें से ३२०३ दुर्गा मंडल तथा ६१४ शारदा मंडल सम्मिलित थे।उत्कृष्ट आयोजन, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक कार्यों के आधार पर मूल्यांकन करते हुए, वणी विधानसभा क्षेत्र (वणी, मारेगाव झरी) में प्रथम स्थान का गौरव श्री सिंध सेवा दुर्गोत्सव उत्सव मंडल, सिंधी कॉलोनी, वणी ने प्राप्त किया।मंडल को रोख पारितोषिक, सम्मानचिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी विकास मीना तथा जिल्हा पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने संयुक्त रूप से विजेता मंडल का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष दीपक कडूजी चावला एवं हर्ष भारवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, एएसपी पुसद बी. जे. हर्षवर्धन, एएसपी पांढरकवडा बंसल, एसडीपीओ दारव्हा भोरे, एसडीपीओ यवतमाल दिनेश बैसाणे, एसडीपीओ वणी दळवे, तथा एसडीपीओ उमरखेड गायकवाड प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

