Ajay Kandewar,Wani:- तहसील के राजूर रिंगरोड को अपनी जागीर समझकर 40-40 टन कोयले से लदे हाइवा दौड़ाने वाले कोयला कारोबारियों के लिए अब मुश्किलों का दौर शुरू हो चुका है। जिस सड़क की क्षमता महज 10 से 12 टन है, उसी सड़क पर क्षमता से कई गुना अधिक वजन के भारी वाहन दौड़ाकर सड़क को बर्बाद किया जा रहा है। अब इस मनमानी पर जिला परिषद निर्माण विभाग ने भी शिकंजा कसने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 13 नवंबर को सोमनाळा से चिखलगाव नागरिको के लिये लढा के आंदोलन के बाद जिला परिषद निर्माण उपविभाग, वणी ने यातायात नियंत्रण उपविभाग के सहायक पुलिस निरीक्षक को आधिकारिक पत्र जारी कर ओवरलोड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। यह पत्र राजूर रिंगरोड के कोयला कारोबारियों और रैक पॉइंट संचालकों के लिए बड़ा प्रशासनिक झटका है।
सड़क 10-12 टन की और हाइवा 40 टन के;अब नहीं चलेगी मनमानी….
सड़क की क्षमता से कई गुना अधिक वजन लेकर चलने वाले वाहनों के कारण सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढे, सड़क का नुकसान और ग्रामीणों की सुरक्षा पर मंडराता खतरा अब सरकारी पत्र में दर्ज हो चुका है। कोयला व्यापारियों को अब यह स्पष्ट समझ लेना चाहिए कि सड़क की क्षमता से खिलवाड़ करके कारोबार चलाने की छूट नहीं मिल सकती। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग अब संबंधित विभाग तक आधिकारिक रूप से पहुंच चुकी है।
लढा संगठन की अगली चाल और भी बड़ी अब दस्तावेजों से होगा सीधा प्रहार..
संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि लड़ाई केवल आंदोलन और रास्ता रोको तक सीमित नहीं रहने वाली। सड़क की क्षमता, ओवरलोड वाहनों का वजन, सड़क को हुए नुकसान, कोल प्लॉट की गतिविधियों, रैक पॉइंट और संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों से जुड़े दस्तावेजों की पूरी फाइल तैयार की जाएगी। आने वाले दिनों में प्रशासन के सामने एक के बाद एक महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे जाएंगे। संगठन की तैयारी राजूर रिंगरोड पर कोयला परिवहन और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कराने के लिए व्यापक दस्तावेजी लड़ाई लड़ने की है।अब राजूर रिंगरोड पर कोल प्लॉट लगाने, रैक पॉइंट चलाने और कोयले के कारोबार का विस्तार करने का सपना देखने वालों को सड़क की वास्तविक क्षमता और प्रशासनिक नियमों का जवाब देना होगा। जब सड़क 10-12 टन का भार सहने के लिए है, तो उस पर 40 टन के हाइवा दौड़ाने का अधिकार किसी को नहीं है। लढा संगठन की इस लड़ाई में अब और भी सरकारी दस्तावेज सामने आने वाले हैं। कोयला कारोबारियों के लिए साफ संदेश है.राजूर रिंगरोड को भारी वाहनों का निजी रास्ता समझने की भूल न करें। नियमों के खिलाफ चलने वाली ओवरलोड वाहतूक पर कार्रवाई की मांग अब सरकारी स्तर तक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में दस्तावेजों के आधार पर प्रशासन के सामने ऐसा घेरा खड़ा किया जाएगा कि इस मार्ग पर कोयला कारोबार और भारी वाहनों की मनमानी जारी रखना आसान नहीं रहेगा।

