Sunday, May 31, 2026
HomeBreakingमंदर गांव के पास खड़ा रेत से भरा पंचर ट्रैक्टर ........

मंदर गांव के पास खड़ा रेत से भरा पंचर ट्रैक्टर ……..

Ajay Kandewar, Wani:- तहसिल के मंदर गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब बेलोरा रेत घाट से निकलने वाले एक संदिग्ध ट्रैक्टर के पंचर हालत में खड़े होने की खबर हवा की तरह पूरे गांव में फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर बेलोरा रेत घाट से रेत लेकर मंदार गांव के समीप पहुंचा ही था कि अचानक पंचर हो गया।

रास्ते में पंचर अवस्था में खड़े ट्रैक्टर को देखकर ग्रामीणों की नजरें टिक गईं और देखते ही देखते यह चर्चा आग की तरह फैल गई कि मामला कहीं रेत तस्करी से जुड़ा तो नहीं! कुछ ही पलों में गांव में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और हर कोई प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा करने लगा।सूत्रों के अनुसार, जैसे ही यह खबर तहसील प्रशासन तक पहुंची, अचानक इलाके में हड़कंप मच गया और रेत तस्करों में खलबली का माहौल बन गया।मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने पंचर ट्रैक्टर और उसमें भरी रेत की गहन जांच की। प्रारंभिक तौर पर अवैध-वैध को लेकर स्थिति संदिग्ध नजर आई, लेकिन जब कागजातों की बारीकी से जांच की गई, तो संबंधित ट्रैक्टर का रेत परिवहन परवाना और रॉयल्टी भुगतान विधिवत पाया गया।

•संबंधित ट्रैक्टर के पास वैध परवाना मौजूद – वणी तहसिलदार निखिल धूळधर.

तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, संबंधित ट्रैक्टर के पास वैध परवाना मौजूद है और रॉयल्टी का भुगतान भी नियमानुसार किया गया है। जांच के बाद प्रशासन ने फिलहाल किसी भी प्रकार की अवैध रेत तस्करी से इनकार किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page