Wednesday, July 15, 2026
HomeBreakingब्रेकिंग: विधायक की सख्त चेतावनी के बाद वणी में खाद्य एवं औषध...

ब्रेकिंग: विधायक की सख्त चेतावनी के बाद वणी में खाद्य एवं औषध विभाग Alert…….

अजय कंडेवार, वणी : वणी शहर में सुगंधित तंबाकू के खिलाफ चल रहे अभियान ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। वणी के विधायक संजय देरकर द्वारा जिल्हा बैठक में खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग को कड़ी चेतावनी दिए जाने के बाद विभागीय आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीम वणी शहर में पहुंची। टीम के पहुंचते ही शहर में जांच और कार्रवाई का जोरदार अभियान शुरू कर दिया गया, जिससे पानठेला संचालकों में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई सुनियोजित और गोपनीय तरीके से की गई। खाद्य निरीक्षक और उनकी टीम ने सीधे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थित नामचीन पान दुकानों को निशाने पर लिया। प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की बिक्री की आशंका के आधार पर दुकानों की सघन जांच की गई। कुछ स्थानों से सामग्री जब्त किए जाने की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

विशेष बात यह रही कि विभाग इस बार पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए कार्रवाई को व्यवस्थित ढंग से अंजाम दिया गया। इस अभियान में वणी पुलिस विभाग ने भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया।विधायक की चेतावनी के बाद हुई इस सख्त कार्रवाई से शहर के तंबाकू कारोबारियों में चिंता का माहौल है। आने वाले दिनों में और भी कड़ी जांच व कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है.

@फूड ऑफिसर का वणी में छुपा डेरा…..@

फूड ऑफिसर का वणी में डेरा डाले रहने से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।सुगंधित तंबाकू और प्रतिबंधित सामग्री बेचने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।अचानक जांच और छापेमारी की संभावना से कारोबारियों में हलचल है।

फूड ऑफिसर का दायित्व और आदेशों का पालन …..

सूत्रों के अनुसार, खाद्य सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों का मूल कर्तव्य शहर के होटल व खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कर खाद्य विषबाधा एवं मिलावट जैसे मामलों की रोकथाम करना है। किंतु वणी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सुगंधित तंबाकू के विरुद्ध विशेष कार्रवाई हेतु छापेमारी की जा रही है, जो कथित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार की जा रही है। ऐसे में यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या विभागीय प्राथमिकताओं का निर्धारण विधिक प्रावधानों एवं जनस्वास्थ्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हो रहा है, अथवा अन्य कारणों से यह कार्रवाई केंद्रित की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page