Ajay Kandewar,Wani:- महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग द्वारा 29 नवंबर 2025 को जारी किए गए आदेश के बाद वणी नगर परिषद चुनाव में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, वणी नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 14 की ‘क’ सीट का चुनाव अस्थायी रूप से आगे बढ़ा दिया गया है।
प्रभाग 14 की ‘क’ सीट से जुड़ा एक मामला न्यायालय में लंबित था और उसका फैसला हाल ही में आया है।ऐसी परिस्थितियों में उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने या आवश्यक निर्णय लेने के लिए पर्याप्त समय देना जरूरी होता है। इसी कारण इस सीट का चुनाव थोड़े समय के लिए रोक दिया गया है।चुनाव निर्णय अधिकारी तथा उपविभागीय अधिकारी, वणी ने स्पष्ट किया है कि, नगराध्यक्ष का चुनाव, प्रभाग 1 से 13 तक के सभी चुनाव, प्रभाग 14 की ‘अ’ और ‘ब’ सीटों के चुनाव इन सभी पर परिणाम नहीं होगा।ये चुनाव पहले की तरह निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर ही आयोजित किए जाएंगे।
•नागरिकों के लिए सूचना…..
चुनाव प्रशासन ने सभी मतदाताओं और उम्मीदवारों से अपील की है—कि वे इस बदलाव की सही जानकारी रखें,अफवाहों पर विश्वास न करें,और बाकी सभी प्रभाग के चुनाव में पहले की तरह भाग लें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल प्रभाग 14 की ‘क’ सीट के चुनाव कार्यक्रम में तात्पुरता बदलाव किया गया है। बाकी सभी प्रक्रियाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

