Saturday, May 2, 2026
HomeBreakingबेलोरा घाट बना ‘मलाई का अड्डा’?

बेलोरा घाट बना ‘मलाई का अड्डा’?

Ajay Kandewar,Wani:- तालुका में नीलामी किए गए रेत घाटों में से बेलोरा रेत घाट इन दिनों सबसे अधिक विवादों में घिरा हुआ है। इस घाट को लेकर वणी शहर में दो अलग-अलग पत्रकार परिषदों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन की निष्क्रियता के चलते नियमबाह्य रेत उत्खनन होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

दोनों पत्रकार परिषदों में शिकायतकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि बेलोरा रेत घाट पर नीलामी के साथ अन्य घाट की शर्तों, समय सीमा, उत्खनन की निर्धारित मात्रा तथा पर्यावरणीय नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होना, प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार,“यह घाट अब पूरे क्षेत्र की नजरों में है, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही। इससे यह संदेह गहराता है कि ‘लक्ष्मी दर्शन’ के सहारे यह पूरा कारोबार चल रहा है।”पत्रकार परिषद में यह भी आरोप लगाया गया कि बेलोरा रेत घाट अब ‘मलाई ही मलाई’ देने वाला घाट बन चुका है, जिसके चलते बड़े रेत तस्कर यहां सक्रिय हैं। अवैध रूप से भारी मात्रा में रेत का उत्खनन और परिवहन किए जाने का दावा भी किया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page