Ajay Kandewar, Wani: तालुका क्षेत्र के बेलोरा रेती घाट का भले ही धूमधाम से उद्घाटन किया गया हो, लेकिन उद्घाटन से ज्यादा नियमों के उल्लंघन की चर्चा जोर पकड़ रही है। लिलाव/परवानाधारक (हारास) घाट के उद्घाटन के पहले CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य होता है, लेकिन मौके पर कैमरे दिखाई नहीं देने की बात सामने आ रही है। इससे प्रशासन के स्पष्ट नियमों की अनदेखी हुई है क्या, ऐसा सीधा सवाल जनता में उठ रहा है।
इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेलोरा घाट पर ‘आकीब’ नामक व्यक्ति हिट लिस्ट पर है.इसके द्वारा एक बड़ा पोकलेन उतारे जाने की भी चर्चा है। यह पोकलेन केवल खड़ा करने के लिए नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर रेती उत्खनन के लिए इस्तेमाल होने का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि नियमों के अनुसार ऐसे घाटों पर पोकलेन मशीन का उपयोग सीमित या प्रतिबंधित होता है। ऐसे में यह पोकलेन किसकी अनुमति से, कब और कैसे उतारा गया, यह मामला गंभीर बन गया है।
CCTV की गैरमौजूदगी में रेती की अवैध ढुलाई और ट्रिपें किसकी नजर से बचकर हो सकती हैं, यह सवाल भी नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है। पोकलेन किसका है, कब उतारा गया, किस आदेश से उसका उपयोग शुरू हुआ और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदारी किसकी है—इन सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह बेलोरा घाट पर विशेष ध्यान दे और इन सवालों पर स्पष्ट जवाब दे।
“सचिन” के साथ चर्चित “भागीदार नेता” रहे गायब…
लिलाव हुए घाट के उद्घाटन अवसर पर एक सफेदपोश “सचिन” के साथ चर्चित “भागीदार नेता” की गैरहाजिरी भी चर्चा का विषय बनी। जब उद्घाटन समारोह पूरे रंग में था, तब उनकी अनुपस्थिति कई लोगों को खटकी। “जब सब कुछ भागीदारी में है, तो उद्घाटन में गैरहाजिरी क्यों?” ऐसा सवाल दबे स्वर में उठता रहा। कुछ लोगों ने इसे अंदरूनी नाराजगी बताया, तो कुछ ने इसे आने वाले राजनीतिक समीकरणों की आहट माना। घाट तो खुल गया, लेकिन नेता की अनुपस्थिति ने नई चर्चाओं का रास्ता जरूर खोल दिया।
बेलोरा घाट पर नियमों की अनदेखी?
1.लिलाव घाट पर CCTV अनिवार्य होने के बावजूद लगाए गए या नहीं?2.पोकलेन किसका है और कब उतारा गया? 3.क्या इसके लिए विधिवत अनुमति ली गई है? 4.रेती उत्खनन नियमों के अनुसार हो रहा है या नहीं? 5.यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो क्या कार्रवाई होगी? 4.क्या तहसीलदार सहाब कारवाई का सोंग तो नहीं करेंगे? यह सब अनुत्तरित हैं.

