Sunday, April 19, 2026
HomeBreaking Newsवणी के जाफर खान एव मित्रपरिवार की अनोखी मानवंदना.....

वणी के जाफर खान एव मित्रपरिवार की अनोखी मानवंदना…..

Ajay Kandewar,Wani:- भारत के संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर वणी शहर में एक प्रेरणादायी और संदेशपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के मोबाईल व्यावसायिक और युवाओं के बीच लोकप्रिय जाफर खान व उनके मित्रपरिवार द्वारा बाबासाहेब को मानवंदना अर्पित की गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण कर उज्ज्वल दीप प्रज्वलित किया गया.

इस अवसर पर मित्रपरिवार के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पुष्पहार कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, समानता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया गया। बल्कि यह भी दर्शाया कि आज के युवा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस समय जाफर खान, अशोक अंकतवार और मित्र परिवार उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page