Sunday, September 6, 2026
HomeUncategorizedतेलंगाणा में मिला ‘जमीर’, वणी पुलिस ने पहुंचाया थाने.....

तेलंगाणा में मिला ‘जमीर’, वणी पुलिस ने पहुंचाया थाने…..

Ajay ,Wani : शहर के मलिक चिकन ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर मोहम्मद अहमद तौकीर अहमद को जमीर खान की ओर से ₹3,82,000 का चेक दिया गया. ₹3 लाख 82 हजार के चेक बाउंस मामले में संदिग्ध जमीर खान को वणी पुलिस की टीम ने तेलंगाना के (मवाल गाव) जिल्हा आदिलाबाद से हिरासत में लिया। पुलिस टीम उसे रात करीब साढ़े 12 बजे वणी पुलिस थाने लेकर पहुंची। संबंधित मामले में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत न्यायालयीन प्रक्रिया चल रही है।

मामले के अनुसार, वणी शहर के मलिक चिकन ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर मोहम्मद अहमद तौकीर अहमद को जमीर खान (मावला), जिल्हा आदिलाबाद की ओर से ₹3,82,000 का चेक दिया गया था। 19 जून 2024 को जारी यह चेक आदिलाबाद की कापूर व्यास्या बैंक लिमिटेड शाखा का था। बैंक में जमा करने पर 20 जून 2024 को खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक ‘Funds Insufficient’ टिप्पणी के साथ बाउंस हो गया। इसके बाद 24 जून 2024 को कानूनी नोटिस भेजा गया था। नोटिस 1 जुलाई 2024 को प्राप्त होने के बावजूद निर्धारित अवधि में राशि का भुगतान नहीं किए जाने के बाद 17 जुलाई 2024 को न्यायालय में शिकायत दाखिल की गई।

मामले में चेक, बैंक रिटर्न मेमो, कानूनी नोटिस, डाक रसीद और ट्रैकिंग रिपोर्ट जैसे दस्तावेज पेश किए गए हैं। इसी प्रकरण में वणी पुलिस ने आदिलाबाद से संदिग्ध जमीर खान को हिरासत में लेकर वणी लाया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page