Ajay,Wani: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर पंचशील नगर में जीशान डेवलपर्स के संचालक इकबाल हुसैन शेख की ओर से भव्य लंगर का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। लंगर में बड़ी संख्या में समाजबांधवों के साथ शहर के नागरिक भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य उपस्थिति सैय्यद माशूक अली वारसी साहब , माजी आमदार संजीवरेड्डी बोदकुरवार, माजी जि.प सदस्य विजय पिदुरकर, महाराष्ट्र काँग्रेस नेता संजय खाडे की रही। ईद मिलादुन्नबी की खुशियां सभी के साथ बांटने और आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस लंगर को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।
इस अवसर पर सैय्यद सरफराज़ भाई, शाहिद खान, जावेद शेख, हनीफ भाई, इमरान खान, आसिम हुसैन, शारीक शेख, तौसीफ खान, शाकिर खान सहित मित्र परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। पंचशील नगर में ईद के मौके पर आयोजित इस लंगर से पूरे परिसर में उत्साह और अपनत्व का वातावरण दिखाई दिया। सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाले इकबाल हुसैन शेख की ओर से आयोजित इस उपक्रम की उपस्थित नागरिकों ने सराहना की और ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं।

