Saturday, May 2, 2026
HomeBreakingउत्सवों का महाकुंभ: रोटरी महोत्सव 2026...

उत्सवों का महाकुंभ: रोटरी महोत्सव 2026…

Ajay Kandewar,Wani:- वणी शहर अब सिर्फ एक कस्बा नहीं, बल्कि उत्सवों का शहर बनने जा रहा है। रोटरी क्लब ब्लैक डायमंड सिटी, वणी की ओर से आयोजित रोटरी महोत्सव 2026 का भूमि पूजन होते ही पूरे शहर में जोश, उत्साह और रोमांच की लहर दौड़ गई है। 21 से 26 जनवरी 2026 तक कृषि उत्पन्न बाजार समिति परिसर में लगने वाला यह महोत्सव वणी के इतिहास का सबसे रंगीन, सबसे भव्य और सबसे यादगार आयोजन साबित होने वाला है।

छह दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव हर उस चीज़ का वादा करता है, जिसकी तलाश लोगों को सालभर रहती है—मनोरंजन, स्वाद, खरीदारी और पारिवारिक खुशियां। जैसे ही महोत्सव के दिन नज़दीक आएंगे, वणी की गलियों में रौनक बढ़ेगी, चेहरे पर मुस्कान होगी और हर घर में इसी महोत्सव की चर्चा होगी।इस महोत्सव का दिल कहलाएगा विशाल फूड ज़ोन, जहां खुशबू ही लोगों को खींच लाएगी। चटपटे स्ट्रीट फूड से लेकर पारंपरिक और विदेशी स्वादों तक, हर प्लेट में स्वाद का जादू होगा। खाने के शौकीनों के लिए यह जगह नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बनने वाली है।रोमांच चाहने वालों के लिए महोत्सव में होगा अमेज़न पार्क, जहां झूलों की गूंज, बच्चों की किलकारियां और युवाओं का जोश माहौल को जीवंत कर देगा। घूमते झूले, रोमांचक राइड्स और रंगीन रोशनी पूरे परिसर को किसी बड़े महानगर के मेले में बदल देगी।

खरीदारी के दीवानों के लिए यह महोत्सव किसी खजाने से कम नहीं। जनरल और प्रीमियम स्टॉल्स में जरूरत से लेकर शौक तक की हर चीज़ एक ही जगह उपलब्ध रहेगी। कपड़े, घरेलू सामान, सजावटी वस्तुएं, उपहार और अनोखी चीज़ें हर कदम पर कुछ नया, कुछ खास मिलेगा।भूमि पूजन के अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी और सदस्य पूरे उत्साह के साथ मौजूद रहे। इस दौरान यह साफ संदेश दिया गया कि रोटरी महोत्सव सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि सेवा, संस्कृति और समाज को जोड़ने वाला उत्सव है, जो वणी की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।अब वणीकरों के लिए इंतज़ार की घड़ियां शुरू हो चुकी हैं।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से की अपील…….

आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार, मित्रों और बच्चों के साथ इस महोत्सव में ज़रूर शामिल हों, क्योंकि रोटरी महोत्सव 2026 सिर्फ देखने का नहीं,जीने का उत्सव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page