Ajay Kandewar,वणी : 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर वणी शहर एक ऐतिहासिक और उत्सवमय क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। रोटरी क्लब महोत्सव 2026 को लेकर पूरे शहर में जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता का माहौल है। कृषि उत्पन्न बाजार समिति परिसर में आयोजित इस महोत्सव के दिन हजारों की संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहने की विशेष आशंका जताई जा रही है।

गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित यह महोत्सव सेवा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य उत्सव साबित होने जा रहा है। रोटरी क्लब द्वारा समाज के हर वर्ग को जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया यह आयोजन न केवल मनोरंजन, बल्कि सामाजिक संदेश देने वाला मंच भी होगा। 26 जनवरी को परिवार, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में इस महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
रोटरी क्लब के सभी सदस्य और पदाधिकारी इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की जा रही हैं, ताकि हजारों की भीड़ को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शहर में हर ओर रोटरी क्लब महोत्सव की चर्चा है और नागरिकों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है।कुल मिलाकर, रोटरी क्लब महोत्सव 2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 26 जनवरी को जनभागीदारी, सेवा भावना और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव बनने जा रहा है। यह महोत्सव वणी शहर की पहचान को और मजबूत करेगा और रोटरी क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता का शानदार उदाहरण पेश करेगा।

