Ajay Kandewar,Wani:- वणी तहसिल मे सिंधी कॉलोनी के युवकोद्वारा हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई. इस मौके पर सिंधी कॉलनी गणेश मंडल के सभी युवक तथा मारोती मंदिर के ट्रस्टी नंदू आवधमल नागदेव और मारोती मंदिर के दीपक कवडूजी चावला इनके अध्यक्षता में मारोती मंदिर से डॉ .बाबासाहेब आंबेडकर चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली.

लोगों ने शोभायात्रा के दौरान भगवान हनुमान का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर प्रसाद का वितरण भी किया गया. मारोती मंदिर अध्यक्ष दीपक चावला ने बताया,”वणी में सिंधी कॉलोनी द्वारा पहली बार हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिससे लोगों में काफी उत्साह देखा गया “.शोभायात्रा में भक्त हनुमान जी के गीत भजन पर झूमते हुए नजर आए. इसके अलावा इसमें शामिल कई कलाकार भी हनुमान जी की तरह वेशभूषा गदा धारण किए दिखाई दिए. हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. सिंधी कॉलोनी में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. रॅली में हनुमान जी के जयकारों से गुंजायमान हो गया.महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे लगाए।

