Ajay Kandewar, Wani :-वणी शहर की राजनीति में चल रही तमाम अटकलों और चर्चाओं पर भाजपा ने सख्त और स्पष्ट रुख अपनाते हुए करारा जवाब दिया है। वार्ड क्रमांक 9 से निर्वाचित निर्दलीय उम्मीदवार टापू उर्फ हाफिज शेख द्वारा भाजपा को समर्थन दिए जाने की चर्चा के बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
पूर्व विधायक बोधकुरवार ने साफ शब्दों में कहा कि टापू उर्फ हाफिज शेख स्वयं उन्हें शुभकामनाएं देने उनके निवास पर आए थे। भाजपा ने न तो किसी निर्दलीय उम्मीदवार से समर्थन मांगा है और न ही भविष्य में ऐसी किसी आवश्यकता की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता ने भाजपा को एकतरफा जनादेश दिया है और नगराध्यक्ष पद सहित पूरी नगरपालिका पर भाजपा का स्पष्ट व मजबूत वर्चस्व स्थापित हो चुका है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वणी के विकास के लिए भाजपा पूरी तरह सक्षम है और किसी बाहरी समर्थन पर निर्भर नहीं है। “जनता ने हमें विकास के लिए चुना है। वणी का सर्वांगीण विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है,” ऐसा कहते हुए उन्होंने निर्दलीय समर्थन की चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया।शहर में फैलाई जा रही अफवाहों, भ्रम और निराधार राजनीतिक चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा ने यह साफ संदेश दिया है कि पार्टी अपनी ताकत, जनसमर्थन और विकास के एजेंडे पर ही आगे बढ़ रही है। इस दो-टूक और आक्रामक रुख के बाद वणी की राजनीति में भाजपा की स्थिति और अधिक स्पष्ट हो गई है।“एकतरफा जीत — विकास ही एजेंडा” यह संदेश भाजपा ने एक बार फिर मजबूती से दोहराया है। हमे कोई भी अपक्ष की जरूरत नही है अगर उन्हे विकास चाहिये तो भाजपा सभी वने के प्रभाग मे विकास करेगी इसमे कोई शक नही. ऐसा भाजपा के दर से बोला गया है.

