Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedप्रभाग 9 और 10 में संजीवरेड्डी बोदकुरवार को जबरदस्त समर्थन.....!

प्रभाग 9 और 10 में संजीवरेड्डी बोदकुरवार को जबरदस्त समर्थन…..!

•पंचशील नगर की एकजुटता से राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव के संकेत.

Ajay Kandewar, Wani: वणी नगरपरिषद चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद शहर का राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है। विशेष रूप से प्रभाग संख्या 9 और 10 में दर्ज मतदान पैटर्न ने भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उत्साह का संचार किया है। मतदान समाप्त होते ही शुरू हुई चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से सामने आ रही है कि पंचशील नगर सहित दोनों प्रभागों में BJP को उम्मीद से कहीं अधिक समर्थन मिला है।

स्थानीय नागरिकों में जोरदार चर्चा है कि पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकूरवार के प्रति जनता के गहरे विश्वास और उनके कार्यकाल में हुए विकासात्मक कार्यों के कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं ने इस बार भी BJP के पक्ष में मतदान किया। उनकी कार्यशैली पर विश्वास और स्थानीय मुद्दों के प्रति सक्रिय भूमिका ने मतदाताओं का झुकाव साफ तौर पर भाजपा की ओर किया है—ऐसा मतदारों में व्यापक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

“यदि इन चर्चाओं में तथ्य हैं तो अंतिम परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।”प्रभाग 9 और 10 के मतदाताओं की यह अप्रत्याशित एकजुटता BJP के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकती है।विशेष रूप से मतदान के बाद शहर में एक ही चर्चा तेजी से फैल रही है.“पंचशील नगर ने BJP के पक्ष में मतदान कर इस बार परिणामों की दिशा बदल दी है.”अब सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी हुई हैं। इन दोनों प्रभागों के मतदान ने वणी के राजनीतिक समीकरण बदलने की क्षमता दिखाई है, और यह परिवर्तन अंतिम परिणामों में कितना परिलक्षित होगा—इसी को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular

Recent Comments